लाइव अपडेट्स

  • जयपुर में कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग वोट डालने नहीं जाएंगे। लोकतंत्र बचाने की जरूरत है। जब एसओजी की टीम हरियाणा पहुंची तो उसे रोक दिया गया। विधायकों को भागने का मौका दिया गया। अगर भाजपा का रोल नहीं है तो ये विधायक भाजपा शासित राज्यों में क्यों जा रहे हैं।
  • कांग्रेस एमएलए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि हमारे पास 100 विधायक हैं। अगर हमारे पास बहुमत ना हो तो भाजपा को फ्लोर टेस्ट की मांग करनी चाहिए। संजय जैन छह महीने पहले मेरे पास आया था। उसने वसुंधरा राजे और दूसरे नेताओं से मिलने के लिए कहा था। उसके जैसे दूसरे एजेंट भी हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए।
  • विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भाजपा ने कभी फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की है। अभी भी नहीं कर रही है। हम उनकी लड़ाई को देख रहे हैं। जब सही वक्त आएगा। हम जरूर कदम उठाएंगे। फिलहाल हमें जबरन इस मामले में घसीटा जा रहा है।
  • कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, ' पुलिस की जांच चल रही है। एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। फिर भी भाजपा ऑडियो टेप की जांच में रुकावट डालने के लिए सीबीआई की मांग कर रही है।"