भरतपुर. (आदर्श मधुकर)। भरतपुर जिले में शनिवार को कोरोना के 17 और मामले आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या बंढ़कर 1947 हो गई है। कोरोना के बिना रुके मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण जिला लंबे समय से रेड जोन में बना हुआ है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि जिले में 1645 लोग रिकवर हुए हैं। भरतपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में 54 और जिला आरबीएम अस्पताल में 88 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताय कि जिले में अभी कोरोना के 261 एक्टिव केस हैं तथा 41 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।



0 Comments