राजस्थान: अनलॉक-2 का छठा दिन / 99 नए मामले सामने आए, 3 लोगों की मौत

राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 99 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 27, जयपुर में 24, अलवर में 12, कोटा में 9, झुंझुनू में 8, दौसा में 5, उदयपुर में 4, सवाई माधोपुर और राजसमंद में 3-3, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर और पाली में 1-1 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 20263 पहुंच गया। वहीं, 3 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर में 2 और दूसरे राज्य से आए 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 459 पहुंच गया।