जयपुर. राजस्थान में मंगलवार को 234 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 57, अलवर में 36, नागौर में 34, बीकानेर में 29, जयपुर में 22, सिरोही में 19, जालौर में 9, बाड़मेर में 8, कोटा में 5, गंगानगर में 3, भीलवाड़ा, चूरू, झुंझुनू, सीकर और उदयपुर में 2-2, जैसलमेर और दूसरे राज्य से आए 1-1 संक्रमित मिले। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 20922 पहुंच गया। वहीं, 4 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें भरतपुर, धौलपुर, जोधपुर और नागौर में 1-1 की मौत हो गई। राज्य में मौत का कुल आंकड़ा 465 पहुंच गया।

गहलोत बोले- कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी पर फोकस करेगी सरकार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा डोनेशन के लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को यह समझाना होगा कि कोरोना के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में इस वैश्विक महामारी के ज्यादा गंभीर रूप में सामने आने की आशंका जाहिर की है। 

मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की सोशल ऑडिट होगी

प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में मौत के बाद कोरोना का पता चलने वालों की सोशल ऑडिट की जाएगी। जयपुर समेत प्रदेश में 75 से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्हें मौत के बाद पता चला कि उन्हें कोरोना था। अब इस ऑडिट के जरिए मरीज की मौत के कारण का पता किया जाएगा। अब हर संस्थान में कोरोना संक्रमितों की मौत की समीक्षा के लिए कोविड नोडल अधिकारी या इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी गठित की जाएगी।\

राजस्थान: जयपुर में सबसे ज्यादा मौतें हुईं

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3597 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3134 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1834, पाली में 1294, उदयपुर में 794, धौलपुर में 779, कोटा में 750, नागौर में 781, डूंगरपुर में 469, अजमेर में 627, झालावाड़ में 378, सीकर में 635, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 609, टोंक में 208, जालौर में 459, भीलवाड़ा में 272, राजसमंद में 319, झुंझुनूं में 412, चूरू में 338, बीकानेर में 547, जैसलमेर में 130 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 475 मरीज मिले हैं।
इसके अलावा, अलवर में 794, दौसा में 182, बारां में 71, सवाई माधोपुर में 113, करौली में 113, हनुमानगढ़ में 87, प्रतापगढ़ में 139 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 63, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 140 लोग पॉजिटिव मिले।
राजस्थान में कोरोना से अब तक 465 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 164 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 60, भरतपुर में 40, कोटा में 24, अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 14, धौलपुर में 11, पाली में 9, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है