अगस्त में प्रस्तावित नगर निकाय, पंचायत और नगर निगमों के चुनाव स्थगित हो सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने शुक्रवार को इस संबंध में गृह विभाग, पंचायती राज, स्वायत्त शासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें अधकारियों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए अगस्त में प्रस्तावित चुनावों को टालने का अनुरोध किया। मेहरा ने कहा कि संबंधित विभागों से मिली जानकारी के बाद आयोग उचित समय पर आगामी चुनाव के बारे में निर्णय लेगा।
अजमेर कार्डियोलॉजी में फैला कोरोना संक्रमण
अजमेर कार्डियोलोजी यूनिट से अब तक पांच रेजिडेंट चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। विभागाध्यक्ष अवकाश लेकर जा चुके हैं। अस्पताल प्रशासन ने अब तक इनके सैंपल नहीं लिए हैं। जबकी इनकी पत्नी भी पॉजिटिव आ चुकी है।
कोटा एसपी ग्रामीण ऑफिस का कांस्टेबल पॉजिटिव
कोटा में शुक्रवार को पॉजिटिव मिले लोगों में कोटा ग्रामीण पुलिस क 30 साल का कांस्टेबल भी शामिल है। जो नयापुरा स्थित ग्रामीण एसपी ऑफिस की मानव तस्करी निरोधक यूनिट में कार्यरत है। जिसमें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं थे। ऑफिस के कुछ लोग सैंपल देने जा रहे थे तो वो भी चला गया। सभी निगेटव आए, लेकिन वो पॉजिटिव निकला। जिलके बाद अब ऑफिस में 101 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
धौलपुर जिले में लागू किया संडे कर्फ्यू, यूपी और एमपी सीमा पर जांच के बाद ही आ सकेंगे
जिले के निकटवर्ती मध्यप्रदेश के जिले ग्वालियर एवं मुरैना तथा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गत एक माह में कोरोना के रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके जिले में फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं जिले के लोगों का भी आगरा, ग्वालियर एवं मुरैना में काफी आना-जाना रहता है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की सीमा से जिले में प्रवेश कर रहे वाहनों और व्यक्तियों के प्रवेश निरन्तर निगरानी रखने के लिए दोनों सीमाओं पर बेरीकेड लगाने तथा जांच कराने के बाद ही जिले में प्रवेश दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।



0 Comments